Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

रूसी (डैंड्रफ) हटाने के 20 घरेलू उपाय – How to Remove Dandruff at Home in Hindi

बाल हमारे व्यक्तित्व का अहम हिस्सा हैं। बालों को चमकाने और स्वस्थ रखने के लिए खासकर महिलाएं क्या-कुछ नहीं करती हैं। वहीं, बालों से जुड़ी कुछ परेशानियां ऐसी भी हैं, जो जल्दी पीछा नहीं छोड़तीं और डैंड्रफ इनमें सबसे आम है। डैंड्रफ को बालों का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है, क्योंकि यह बालों के कमजोर होकर झड़ने का कारण बनता है। यह अपने साथ सिर की खुजली जैसी समस्या भी लाता है। इस लेख में हम आपको डैंड्रफ दूर करने के सबसे कारगर घरेलू नस्खे बता रहे हैं, जिनका प्रयोग कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं, लेकिन सबसे पहले जानते हैं कि रूसी कितने प्रकार की होती हैं।

डैंड्रफ के प्रकार : Types of Dandruff

  • स्कैल्प का सूखापन
  • स्कैल्प पर तेल की अधिकता
  • फंगल डैंड्रफ
  • रोग से संबंधित डैंड्रफ

रूसी (डैंड्रफ) होने के कारण (1) – What Causes Dandruff in Hindi

  • गलत तरीके से कंघी करना
  • तेल का प्रयोग न करना
  • अत्यधिक शैंपू का प्रयोग
  • पोषण की कमी
  • तनाव
  • त्वचा संबंधी बीमारी

रूसी (डैंड्रफ) हटाने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Dandruff in Hindi

बाजार में आपको डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने वाले कई आधुनिक तेल या शैंपू मिल जाएंगे, लेकिन इनके नकारात्मक प्रभाव आपके बालों की समस्या को और बढ़ा सकते हैं। अगर आप इन उत्पादों से बचना चाहते हैं, तो नीचे बताए जा रहे डैंड्रफ को खत्म करने के घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। रूसी हटाने के ये घरेलू उपाय बेहद कारगर और कम खर्चीले हैं।

1. नीम

सामग्री

  • नीम के 7-8 सूखे पत्ते
  • 4 चम्मच जैतून का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

विधि-1

  • नीम के पत्तों का चूर्ण बना लें।
  • एक बाउल में जैतून का तेल और नीम के पत्तों का चूर्ण मिला लें।
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह स्कैल्प (कपाल) पर लगाएं।
  • मिश्रण लगाकर एक घंटे के बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें।
  • इस मिश्रण को आप नहाने से पहले लगाएं।

विधि-2

  • नीम की 15-20 पत्तियों को एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें।
  • अब उन पत्तियों का पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट ठंडा होने पर स्कैल्प पर लगाएं।
  • 30 मिनट बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें।
  • पेस्ट को आप नहाने से पहले लगाएं।

कैसे है लाभदायक

नीम एक गुणकारी पेड़ है, जिसकी पत्तियां विभिन्न शारीरिक परेशानियों के निवारण के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल (2) गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप रूसी की समस्या से निजात पा सकते हैं। स्कैल्प के संक्रमण और डैंड्रफ से छुटकारा पाने का यह एक सटीक घरेलू उपाय है।

सावधानियां

नीम का पेस्ट लगाने के बाद सिर में खुजली हो सकती है, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

2. नींबू

Lemon

Shutterstock

सामग्री

  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 5 चम्मच नारियल का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • नींबू के रस को नारियल के तेल के साथ मिला लें।
  • मिश्रण को नहाने से पहले अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं।
  • आधे घंटे बाद बालों को हर्बल शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

स्कैल्प के पीएच स्तर में असंतुलन की वजह से भी डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। नींबू के रस में मौजूद अम्ल स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए आप नींबू के रस का इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं (3)। नींबू एक सटीक रूसी हटाने का घरेलू उपाय है।

नोट : अगर आपके सिर में किसी प्रकार की चोट लगी है, तो आप नींबू के इस नुस्खे का प्रयोग न करें।

3. मैथी

  • एक चम्मच मैथी के बीज
  • 2 कप गर्म पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • मूसली की मदद से मैथी के बीजों को बारीक तोड़ लें।
  • दो कप पानी में मैथी के टूटे हुए बीजों को रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
  • सुबह पानी को छान लें।
  • नहाने से 15 मिनट पहले मैथी के पानी को बालों पर लगाएं।

कैसे है लाभदायक

रूसी हटाने के घरेलू उपाय के अंतर्गत आप मैथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मैथी में जरूरी न्यूट्रिएंट और मिनरल्स (मैग्नीशियम व पोटेशियम) पाए जाते हैं, जो सिर से डैंड्रफ को हटाकर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रूसी से निजात पाने का यह आसान तरीका है (4)।

4. विनेगर

सामग्री

  • 2 कप विनेगर
  • एक कप पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • विनेगर को गर्म कर लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर आवश्यकतानुसार विनेगर को एक कप पानी में मिला लें।
  • नहाने से 15 मिनट पहले इससे अपने स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें।
  • वहीं, नहाते वक्त अपने बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

स्कैल्प में मौजूद फंगस और बैक्टीरिया को विनेगर आसानी से खत्म कर देता है। इसके साथ ही यह सूखी त्वता को मुलायम बनाने का काम भी करता है। विनेगर में मौजूद एसिड सिर में होने वाली खुजली को भी कम करता है। डैंड्रफ के घरेलू इलाज के अंतर्गत आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं (5)।

नोट : विनेगर इस्तेमाल करते वक्त ध्यान दें कि वह आंखों में न जाएं, वरना आंखों में जलन हो सकती है।

5. दही

सामग्री

  •  एक कप दही

कैसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले तो बालों को शैंपू से धो लें।
  • अब दही को स्कैल्प पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब फिर शैंपू से अपने बालों को धो लें।

कैसे है लाभदायक

स्कैल्प के बैक्टीरिया को मार गिराने का सबसे कारगर तरीका है दही का इस्तेमाल। दही ‘प्रोबायोटिक्स’ गुण से समृद्ध होता है (6) और इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दही स्कैल्प के जीवाणुओं को साफ कर बालों को स्वस्थ बनाता है। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप दही का इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट : बालों के लिए ताजी दही का ही इस्तेमाल करें।

6. सेब का सिरका

Apple vinegar

Shutterstock

सामग्री

  • 2-4 चम्मच सेब का सिरका
  • 2-4 चम्मच पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में सेब के सिरके और पानी को मिला लें।
  • फिर बालों को शैंपू से धोने के बाद सिरके वाला पानी बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट बाद साफ पानी से बालों को धो लें।
  • यह प्रक्रिया नहाने से पहले करें।

कैसे है लाभदायक

डैंड्रफ हटाने के सटीक घरेलू उपाय के अंतर्गत आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में मौजूद अम्ल स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है (7)। इसका प्रयोग कर आप रूसी की समस्या से निजात पा सकते हैं (8)।

नोट : इस बात का ध्यान रखें कि सिरका आपकी आंखों में न जाए।

7. अंडा

सामग्री

  • 1-2 अंडों की जर्दी

कैसे करें इस्तेमाल

  • अंडों की जर्दी किसी बाउल में फेंट लें।
  • अब स्कैल्प और बालों पर इसे लगाएं।
  • शॉवर कैप से बालों को 30 मिनट तक के लिए ढक लें।
  • 30 मिनट बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।

कैसे है लाभदायक

अंडे की जर्दी का प्रयोग कर आप डैंडर्फ की समस्या से निजात पा सकते हैं। अंडी की जर्दी बायोटिन का एक बड़ा स्त्रोत हैं। बायोटिन उन खास विटामिनों में से एक है, जो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करता है (9)।

8. घृतकुमारी (एलोवेरा)

  • एलोवेरा जेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • नहाने से पहले एलोवेरा जेल को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इसके करीब 15 मिनट बाद सिर को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

एलोवेरा में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा में पाए जाने वाले ये गुण डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाकर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं (10)।

9. नारियल का तेल

सामग्री

  • थोड़ा-सा नारियल का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • बालों को शैंपू कर अच्छी तरह सूखा लें।
  • अब बालों और स्कैल्प पर नारियल का तेल लगाकर हल्के-हल्के हाथों से कुछ देर तक मालिश करें।
  • इसके 15-20 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।

कैसे है लाभदायक

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल एपिडर्मिस (त्वचा की बाहरी परत) में गहराई से प्रवेश करता है और भीतर से काम करता है। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है, जो रूसी की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। यह रसायन मुक्त होता है और इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण बालों को स्वस्थ बनाते हैं (11)।

10. संतरे का छिलका

सामग्री

  • संतरे के सूखे छिलके
  • 5-6 चम्मच नींबू का रस

कैेसे करें इस्तेमाल

  • संतरे के सूखे छिलकों और नींबू के रस को एक बाउल में डालकर मिक्सर करें और पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

संतरे का छिलका अम्लीय विशेषता से परिपूर्ण होता है, जो बालों के लिए सटीक एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल की तरह काम करता है। रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए आप संतरे के छिलके का इस प्रकार प्रयोग कर सकते हैं (12)।

11. सेब

सामग्री

  • दो चम्मच सेब का जूस
  • दो चम्मच पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • सेब के जूस को पानी के साथ मिलाएं। ध्यान रहे कि पानी और सेब के जूस की मात्रा एक समान रहे।
  • नहाने से 15 मिनट पहले अपने स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

सेब में प्रोसिनाइडिन बी-2 तत्व पाया जाता है, जो बालों को स्वस्थ रख उन्हें बढ़ने में मदद करता है। बालों की अच्छी देखभाल के लिए आप सेब के जूस का इस इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं (13)।

12. तुलसी

Basil

Shutterstock

सामग्री

  • 7-8 तुलसी के पत्ते
  • दो चम्मच आंवला चूर्ण
  • दो चम्मच पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • तुलसी के पत्ते, आंवला चूर्ण और पानी को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाएं।
  • मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का प्रयोग कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। तुलसी में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो रूसी को हटाने में काफी मदद करते हैं (14)।

13. लहसुन

सामग्री

  • 5-6 लहसुन की कलियां
  • एक चम्मच शहद

कैसे करें इस्तेमाल

  • लहसुन को पीस कर शहद के साथ पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

शरीर के लिए लहसुन का इस्तेमाल विभिन्न तरीके से किया जाता है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो सिर के सूक्ष्म जीवाणुओं को खत्म करने में मदद करते है (15)।

14. बेकिंग सोडा

सामग्री

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा

कैसे करें इस्तेमाल

  • बालों को गीला कर लें।
  • अब बेकिंग सोडा को अच्छी तरह स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • 1-2 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें।
  • आप बेकिंग सोडा को शैंपू में भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे है लाभदायक

रूसी हटाने के उपाय के रूप में आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं (16)। बेकिंग सोडा के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण डैंड्रफ की समस्या को खत्म कर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बेकिंग सोडा स्कैल्प के फंगल इंफेक्शन को खत्म करने के साथ-साथ मृत कोशिकाओं को भी सिर से हटाता है।

नोट : बेकिंग सोडा को ज्यादा देर सिर पर लगाकर न रखें।

15. अदरक

सामग्री

  • थोड़ा-सा अदरक
  • 3 चम्मच शीशम का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • अदरक को छीलकर बारीक काट लें।
  • चीज़ क्लॉथ की मदद से एक चम्मच अदरक का जूस निकाल लें।
  • अब अदरक के जूस को शीशम के तेल के साथ मिला लें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

अदरक का इस्तेमाल आप डैंड्रफ के इलाज के लिए कर सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं (17)।

16. आंवला

साामग्री

  • 2 चम्मच आवंला पाउडर
  • 2 चम्मच नारियल/जैतून का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • नारियल या जैतून के तेल को एक पैन में गर्म कर लें और उसमें आंवला पाउडर डाल दें।
  • जब तक तेल भूरा न हो जाए, तब तक गर्म करें।
  • तेल भूरा होने पर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • स्कैल्प और बालों पर तेल को अच्छी तरह लगाएं।
  • 10-15 मिनट तक सिर की मसाज करें।
  • मसाज के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

आंवला कई प्रकार से बालों और स्कैल्प के लिए लाभदायक है। आंवला में विटामिन-सी और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को स्वस्थ रखने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आंवले में मौजूद विटामिन-सी (18), एंटीबैक्टीरियल व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण रूसी की समस्या को खत्म कर बालों को बढ़ने में मदद करते हैं।

17. हीना (लॉसोनिया इनर्मिस)

Heena

Shutterstock

सामग्री

  • एक चम्मच हीना पाउडर
  • एक चम्मच आंवला पाउडर
  • एक चम्मच चाय पाउडर
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच नारियल का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में उपरोक्त बताई गई सामग्री का पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं।
  • 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

हीना बालों के लिए बहुत ही उपयोगी माना जाता है। डैंड्रफ को हटाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हीना के एंटीबैक्टीरियल व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण रूसी की समस्या को खत्म कर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रूसी से छुटकारा पाने के लिए आप हीना का इस्तेमाल कर सकते हैं (19)।

18. टी ट्री तेल

सामग्री

  • 6-7 बूंदें टी ट्री तेल की
  • शैंपू

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक बाउल में शैंपू और टी ट्री तेल को अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं।
  • पांच मिनट बाद पानी से बालों को धो लें।

कैसे है लाभदायक

टी ट्री तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी (20) गुण पाया जाता है। यह त्वचा में अच्छी तरह प्रवेश करता है। टी ट्री तेल में एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। टी ट्री तेल रूसी से छुटकारा पाने का सटीक घरेलू उपाय है (21)।

19. मुल्तानी मिट्टी

Multani soil

Shutterstock

सामग्री

  • 1 कप मुल्तानी मिट्टी
  • 2-3 चम्मच नींबू का रस
  • थोड़ा-सा पानी

कैसे करें इस्तेमाल

  • मुल्तानी मिट्टी को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • अब इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

कैसे है लाभदायक

मुल्तानी मिट्टी स्कैल्प की त्वचा में मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता (22) है, जो रूसी का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। यह मिट्टी स्कैल्प के रक्त संचार में भी मदद करता है।

20. अरंडी का तेल

सामग्री

  • 3-4 चम्मच अरंडी का तेल

कैसे करें इस्तेमाल

  • तेल को हल्का गर्म कर लें।
  • रात सोने से पहले तेल को स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • सुबह शैंपू से बालों को धो लें।

कैसे है लाभदायक

अरंडी के तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प के संक्रमण को दूर करने में मदद करते हैं। अरंडी के तेल के औषधि गुण स्कैल्प और बाल दोनों को मॉइश्चराइज रखते हैं। रूसी की समस्या से निजात पाने के लिए आप इस तेल का प्रयोग कर सकते हैं (23)।

नोट : अगर आपके स्कैल्प की त्वचा संवेदनशील है, तो आप अरंडी के तेल में जैतून या नारियल तेल बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

रूसी (डैंड्रफ) से होने वाले नुकसान – Side Effects of Dandruff in Hindi

डैंड्रफ त्वचा संबधी समस्या है, जो आपके स्कैल्प के साथ बालों को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। रूसी के दौरान स्कैल्प की मृत कोशिकाएं झड़ने लगती हैं। यहां जानिए, रूसी से होने वाले नुकसानों के बारे में।

  • स्कैल्प का सूखापन
  • स्कैल्प में खुजली
  • बालों का झड़ना
  • बालों की चमक खत्म होना
  • सिर में जलन
  • स्कैल्प में दर्द
  • मुंहासे

रूसी (डैंड्रफ) से बचाव – Prevention Tips for Dandruff in Hindi

  1. सही शैंपू का चुनाव : स्कैल्प और बालों को साफ रखने के लिए डैंड्रफ मुक्त रहना बहुत जरूरी है। आप एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बार-बार शैंपू बदलने के कारण भी रूसी की समस्या खड़ी हो जाती है, इसलिए कोशिश करें शैंपू एक ही ब्रांड का इस्तेमाल करें। अच्छा होगा आप आधुनिक शैंपू की जगह हर्बल शैंपू का प्रयोग करें। हर्बल शैंपू एंटी बैक्टीरियल व एंटी इंफ्लेमेटरी गुण से परिपूर्ण होते हैं।
  1. पर्याप्त आराम : पर्याप्त आराम की कमी और तनाव भी डैंड्रफ का कारण बन सकती हैं। इसलिए, दिनभर में अपनी शरीर को पर्याप्त आराम दें और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें।
  1. सूर्य की किरणें : सूर्य की तेज किरणें भी आपके बालों को प्रभावित करती हैं। अल्ट्रावायलेट किरणें डैंड्रफ और बाल झड़ने की समस्या खड़ी कर सकती हैं। जितना हो सके सूर्य की तेज किरणों से अपने बालों को बचाएं।
  1. रसायन युक्त उत्पाद : बाजार में मिलने वाले ज्यादातर आधुनिक सौंदर्य प्रसाधन रसायन युक्त होते हैं, जो डैंडर्फ की समस्या का कारण बन सकते हैं। इसलिए, जितना हो सके बालों के लिए हर्बल उत्पादों का ही इस्तेमाल करें। हर्बल उत्पाद रसायन और दुष्प्रभाव मुक्त होते हैं।
  1. कंघी करते वक्त ध्यान : बालों में कंघी करते वक्त सावधानी जरूर बरतें। जोर लगाकर कंघी करने से स्कैल्प में चोट लगने का डर रहता है, जो संक्रमण का रूप ले सकता है। इसलिए, कंघी आराम से करें।
  1. कंघी-हेयर ब्रश साझा न करें: कंघी, तौलिया, साबुन और हेयरब्रश साझा करने से भी डैंड्रफ फैलता है। इसलिए, अपनी इन जरूरत की चीजों का इस्तेमाल खुद ही करें। इन चीजों को साझा करने से दूसरे के शरीर के फंगस और बैक्टीरिया आपके शरीर में दाखिल हो सकते हैं।

रूसी (डैंड्रफ) दूर करने के कुछ और उपाय – Other Tips For Dandruff Treatment in Hindi

  1. तेल मसाज : स्कैल्प और बालों के सूखेपन की वजह से डैंड्रफ का खतरा बना रहता है, इसलिए तेल की मालिश करना बेहद जरूरी है। तेल बालों को जरूरी पोषण देते हैं और उन्हें मॉइश्चराइज रखते हैं। आप बालों के लिए नारियल या बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  1. स्टीम थेरेपी : स्टीमिंग आपके बालों को आराम पहुंचाने का एक कारगर तरीका है। यह इसलिए फायदेमंद है, क्योंकि यह सूखे बालों को हाइड्रेट करता है। स्टीम की गर्मी सिर के रक्त संचार में भी मदद करती है। स्टीम बालों की गहराई तक जाता है और क्षतिग्रस्त बालों को ठीक करता है। स्टीम बालों को मॉइश्चराइज कर, उन्हें बढ़ने में भी मदद करता है। आपको बाजार में हेयर स्टीमर मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप हेयर स्टीम घर पर ही कर सकते हैं।
  1. एस्पिरिन : रूसी की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए आप एस्पिरिन गोली का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह गोली आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी। डैंड्रफ के लिए एस्पिरिन का इस्तेमाल करने के लिए आप इसकी दो गोलियों का पाउडर बनाकर उसे शैंपू के साथ मिला लें। अब बालों पर अच्छी तरह लगाएं और दो मिनट बाद साफ पानी से बालों को धो लें। यह प्रक्रिया आप नहाने से पहले करें। एस्पिरिन में सैलिसिलेट एसिड पाया जाता है, जो स्कैल्प को साफ कर डैंड्रफ की समस्या को खत्म करने में मदद करता है (24)।
  1. जैतून का तेल : रूसी हटाने के घरेलू उपाय के अंतर्गत आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नहाने से 15 मिनट पहले इस तेल को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगा दें। 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। जैतून का तेल स्कैल्प के शुष्क क्षेत्रों को मॉइश्चराइज करता है और उन्हें स्वस्थ बनाता है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए जैतून के तेल का प्रयोग हफ्ते में दो बार करें (25)।
  1. अंडे का तेल : डैंड्रफ का इलाज करने के लिए आप अंडे का तेल प्रयोग में ला सकते हैं। इस तेल को अच्छी तरह स्कैल्प और बालों पर लगाएं। रात भर तेल को बालों पर लगे रहने दें और अगली सुबह शैंपू से बालों को धो लें। अंडे का तेल पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से समृद्ध होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करता है। तेल में कोलेस्ट्रॉल भी होता है, जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है।
  1. नमक : डैंड्रफ हटाने के तरीके के रूप में आप घर में इस्तेमाल किए जाने वाले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नमक का इस्तेमाल करने के लिए आप पहले बालों को गिला कर लें और फिर दो चम्मच नमक लेकर स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें। 10 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।
  1. बेबी ऑयल : डैंड्रफ की समस्या से निजात पाने के लिए आप बेबी ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल का प्रयोग आप रात में सोने से पहले करें। बेबी ऑयल से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें और फिर तौलिये या किसी अन्य साफ कपड़े से सिर को ढक लें और रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह बालों को शैंपू से धो लें।
  1. जोजोबा तेल : डैंड्रफ के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर आप जोजोबा तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तीन चम्मच तेल लेकर अच्छी तरह स्कैल्प की मसाज करें और बालों को 20 मिनट के लिए किसी हल्के कपड़े से ढक लें। 20 मिनट बाद बालों को एंटी डैंड्रफ शैंपू से धो लें। जोजोबा तेल में विटामिन-ई होता है, जो स्कैल्प की सूखी त्वचा को पोषण प्रदान करता है और स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है (26)।
  1. लैंवेंडर तेल : लैवेंडर तेल में प्राकृतिक एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर बालों को विकास में मदद करते हैं (27)। लैंवेंडर तेल की 10-12 बूंदों को दो चम्मच जैतून या बादाम के तेल में मिला लें और स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। फिर अच्छी तरह मसाज करने के बाद 30 मिनट बाद एंटी डैंड्रफ शैंपू से बालों को धो लें। यह प्रक्रिया आप नहाने से पहले करें।
  1. देवदार का तेल : डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आप देवदार के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं (28)। देवदार का तेल स्कैल्प को स्वस्थ रखने और रक्त संचार में मदद करता है। यह सिर में होने वाली खुजली को भी दूर करता है। आप इस तेल की कुछ बूंदों को शैंपू के साथ मिलाकर बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आप चाहें तो एक चम्मच देवदार के तेल को दो चम्मच कैरियर तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं (29)। मजास के 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

नोट – अगर आप किसी गंभीर शारीरिक समस्या से ग्रसित हैं, तो उपरोक्त घरेलू उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह कर लें।

इस लेख में बताए गए घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर आप डैंड्रफ की समस्या से निजात पा सकते हैं। ये उपाय काफी सरल और कम खर्चीले हैं, जिनका प्रयोग आप घर में ही कर सकते हैं। साथ ही इन उपायों को अपनाने से आपको कितना फायदा हुआ, उस बारे में हमारे साथ नीचे दिए कमेंट बॉक्स में शेयर करें

संबंधित आलेख

The post रूसी (डैंड्रफ) हटाने के 20 घरेलू उपाय – How to Remove Dandruff at Home in Hindi appeared first on STYLECRAZE.

Post a Comment

0 Comments